देश की खबरें | एनएससीएन-आईएम ने केंद्र से नगा मुद्दे का समाधान करने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगा संगठन एनएससीएन-आईएम ने नगालैंड में दशकों पुरानी उग्रवाद की समस्या का समाधान करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार से अपील की। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि 2015 के मसौदा समझौता के दायरे के बाहर कोई भी समाधान उसे स्वीकार्य नहीं होगा।

कोहिमा, 14 मार्च नगा संगठन एनएससीएन-आईएम ने नगालैंड में दशकों पुरानी उग्रवाद की समस्या का समाधान करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार से अपील की। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि 2015 के मसौदा समझौता के दायरे के बाहर कोई भी समाधान उसे स्वीकार्य नहीं होगा।

एनएससीएन-आईएम ने एक बयान में केंद्र से उनकी मांगों का समाधान तलाशने में कहीं अधिक सकारात्मक और गंभीर होने की भी अपील की।

एनएससीएन-आईएम ने कहा कि संगठन के महासचिव टी मुइवा और केंद्र सरकार के वार्ताकार आर एन रवि के बीच इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए पांच साल से अधिक समय हो गये हैं। रवि इस समय नगालैंड के राज्यपाल हैं।

संगठन ने कहा कि दोनों पक्षों को समझौते के तहत बनी सहमति के मुताबिक इसे शीघ्र लागू करने के लिए ब्योरे और क्रियान्वयन योजना पर काम करने की जरूरत है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम भारत सरकार से कहीं अधिक सकारात्मक और गंभीर होने की अपील करते हैं। हम शांति और प्रगति चाहते हैं। ’’

हालांकि, एनएससीएन-आईएम ने स्पष्ट कर दिया कि मसौदा समझौता के बाहर किसी भी वर्ग से कोई भी प्रस्ताव एनएससीएन को और नगा लोगों को स्वीकार्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद को बताया था कि एनएससीएन-आईएम और अन्य नगा संगठनों के साथ वार्ता अंतिम चरण में है, लेकिन वार्ता का ब्योरा नहीं दिया था और ना ही वार्ता पूरी होने की समय सीमा ही बताई थी।

यह समझौता 18 साल तक चली 80 दौर की वार्ता के बाद हुआ था। इसमें पहली सफलता 1997 में मिली थी, जब दशकों की हिंसा के बाद संघर्ष विराम समझौता हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी