देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में बिना मास्क घूम रहे 9,100 से ज्यादा लोगों को चुकाना पड़ा जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में इस महीने मास्क लगाए बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूमना 9,183 लोगों को महंगा पड़ा और शहरी निकाय ने उनसे कुल 4.65 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल लिया।

इंदौर, 14 मार्च मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में इस महीने मास्क लगाए बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूमना 9,183 लोगों को महंगा पड़ा और शहरी निकाय ने उनसे कुल 4.65 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल लिया।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने एक मार्च से 13 मार्च के आंकड़ों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, "महामारी के नये मामलों में जारी इजाफे के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूली की मुहिम तेज कर दी गई है। ऐसे हर व्यक्ति से 50 से 100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला जा रहा है।"

आईएमसी अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से बचाव की हिदायतों के उल्लंघन पर शहर में एक जून 2020 से इस साल 13 मार्च तक कुल 73,529 नागरिकों से 96 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया है। इनमें सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने वाले 68,791 नागरिक और शारीरिक दूरी नहीं रखने वाले 4,331 नागरिक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गुजरे साढ़े नौ महीनों में शहर के कुल 407 प्रतिष्ठानों में महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर नहीं रखे जाने पर इन संस्थानों के प्रमुखों से भी जुर्माना वसूला गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 13 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 62,152 मरीज मिले हैं। इनमें से 942 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी