एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 86.64 प्रति डॉलर पर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 86.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी आने से हुई।

देश की खबरें | पीने, खाना पकाने के लिये भाजपा नेताओं के घर पहुंचाया जाए संगम का पानी : अखिलेश

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में संगम के पानी की गुणवत्ता को लेकर केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों के बीच टकराव का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर प्रदेश सरकार के दावे के अनुसार वहां का पानी स्वच्छ है तो पीने और खाना पकाने के लिये इसे भाजपा नेताओं के घरों में पहुंचाया जाए।

देश की खबरें | बंगाल: बीएसएफ ने शरीर के पिछले हिस्से में सोना छिपाकर ले जा रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोने की तस्करी की पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 1.24 करोड़ रुपये मूल्य के 1.406 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि पर सरकार का विशेष जोर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए पहले से जारी सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने और छात्रा-छात्राओं को आधुनिक व तकनीकी शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है।

देश की खबरें | मुंडे के कृषि मंत्री रहने के दौरान करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ : भाजपा विधायक धस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धस ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह कृषि मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 300 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने मंजीत महाल गिरोह के प्रमुख सदस्य को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष ने मंजीत महाल गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कपिल सांगवान उर्फ ​​'नंदू' गैंग से हुई गैंगवार में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये देने का वादा पूरा करे: आतिशी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा की नयी सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए। यह वादा भारतीय जनता पार्टी ने पांच फरवरी के विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।

जरुरी जानकारी | पुणे में 7,000 करोड़ रुपये की टाउनशिप के लिए हीरानंदानी समूह और क्रिसाला डेवलपर्स में साझेदारी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरानंदानी समूह ने पुणे में 105 एकड़ की टाउनशिप बनाने के लिए क्रिसाला डेवलपर्स के साथ समझौता किया है। इसका अनुमानित राजस्व 7,000 करोड़ रुपये है।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : कांग्रेस नेता कर्रा ने सिंधु जल संधि की समीक्षा की मांग की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बृहस्पतिवार को सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि छह दशक से अधिक पुराने इस समझौते के कारण क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है।

खेल की खबरें | हरियाणा 106 पदक के साथ राष्ट्रीय पैरालंपिक में बना ओवरऑल चैंपियन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने बृहस्पतिवार को संपन्न 23वीं राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 49 स्वर्ण सहित 106 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

देश की खबरें | भाजपा सरकार का बजट 'रस्म अदायगी' के सिवा कुछ नहीं : कांग्रेस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये गये बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि सरकार का साल-दर-साल पेश किया जाने वाला बजट 'रस्म अदायगी' के सिवा और कुछ नहीं रह गया है।

देश की खबरें | व्हाट्सऐप समूह का हिस्सा होना आपराधिकता नहीं दर्शाता: 2020 दंगा मामले में उमर खालिद ने अदालत से कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्यकर्ता उमर खालिद ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दलील दी कि व्हाट्सऐप समूहों में उनकी मौजूदगी मात्र उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं है और पुलिस विरोध प्रदर्शन करने तथा बैठकों में भाग लेने को आतंकवाद के समान मानती है।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर असम आएंगे : हिमंत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने और विश्व रिकॉर्ड बनाने के मकसद से आयोजित एक नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | 'विकसित दिल्ली' मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जायेगा: रेखा गुप्ता

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि विकसित दिल्ली मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जायेगा।

देश की खबरें | साहित्यिक चोरी का मामला: ईडी ने फिल्म निर्देशक की 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि साहित्यिक चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रही 2010 की फिल्म 'एंथिरन' के निर्देशक की 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति धन शोधन रोधी कानून के तहत कुर्क कर ली गई है।

विदेश की खबरें | द. अफ्रीका: रूसी विदेश मंत्री शीर्ष यूरोपीय राजनयिकों के साथ जी20 बैठक में शामिल होंगे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता के दो दिन बाद लावरोव जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए जोहानिसबर्ग पहुंचे। उन वार्ताओं में अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों और यूक्रेन को दरकिनार कर दिया गया था, जो इसमें शामिल नहीं थे।

देश की खबरें | प्रारंभिक जांच से पता चला कि गोगोई की पत्नी से जुड़ा पाक नागरिक 18 बार भारत आया था: हिमंत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी से कथित रूप से जुड़ा पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख अब तक 18 बार भारत आ चुका है।

देश की खबरें | संभल हिंसा मामले में आरोपी महिला सुबूतों के अभाव में रिहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल की एक अदालत ने पिछले साल यहां हुई हिंसा के मामले में आरोपी महिला को सुबूतों के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया है।

देश की खबरें | ध्वस्तीकरण मामला: न्यायालय का महाराष्ट्र के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका की सुनवाई से इनकार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका पर सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि महाराष्ट्र के अधिकारियों ने संपत्तियों को ध्वस्त करने के मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन किया है।

देश की खबरें | एक लाख करोड़ रु का समुद्री खाद्य निर्यात लक्ष्य हासिल करने को उन्नत जहाजों को बढ़ावा देंगे:कुरियन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मत्स्यपालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बृहस्पतिवार को कहा कि समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात को एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए लम्बी दूरी तय करने में सक्षम उन्नत जहाजों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि गहरे समुद्र से अपेक्षाकृत ज्यादा मात्रा में मछलियां पकड़ी जा सकें।

Categories