देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने मंजीत महाल गिरोह के प्रमुख सदस्य को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष ने मंजीत महाल गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कपिल सांगवान उर्फ ​​'नंदू' गैंग से हुई गैंगवार में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष ने मंजीत महाल गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कपिल सांगवान उर्फ ​​'नंदू' गैंग से हुई गैंगवार में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नफे सिंह (45) को बुधवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने बताया, "सिंह पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत एक मामले में 50,000 रुपये का ईनाम था और वह 14 जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।"

उन्होंने बताया कि सिंह को हत्या और हमले के पांच मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। डीसीपी ने कहा कि सिंह उन आरोपियों में से एक था, जिसने मंजीत महाल के साथ मिलकर दिसंबर 2015 में कपिल सांगवान के साले सुनील उर्फ ​​डॉक्टर की हत्या कर दी थी, जिसके बाद दोनों गैंग के बीच हिंसक प्रतिद्वंद्विता भड़क गई थी।

डीसीपी ने बताया कि नजफगढ़ और आसपास के इलाकों में दोनों गिरोहों के बीच संघर्ष में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2023 में सिंह छह दिन की अंतरिम जमानत पर बाहर आया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से अपने सभी संपर्क खत्म कर दिया और कभी भी उनमें से किसी से संपर्क नहीं किया।

डीसीपी ने कहा कि फरार रहने के दौरान वह पहले हरिद्वार और फिर नेपाल चला गया। उन्होंने कहा कि वह काठमांडू, नवलपरासी और भैरहवा समेत विभिन्न स्थानों पर रहा और वहीं से अपना गिरोह चलाता रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें