एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तमिलनाडु में मुख्यमंत्री ने 1,000 दवा दुकानें शुरू कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को राज्यभर में 1,000 'मुधलवर मरुंधगंगल' दवाई दुकानों का उद्घाटन किया। यह दुकानें लोगों को रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराएंगी।
देश की खबरें | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई छह मार्च तक स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में सुलतानपुर की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई वादी के वकील द्वारा हाजिरी माफी की अर्जी दिये जाने के कारण आगामी छह मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।
देश की खबरें | ‘यूनाइटेड प्रॉविंस’ में 1911 के कुंभ के दौरान पहली बार उड़ान के जरिए भेजी गई थी डाक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के पायलट हेनरी पिकेट ने 18 फरवरी 1911 को एक मैदान से अपने विमान में लगभग 6,500 डाक और पोस्टकार्ड लेकर उड़ान भरी और इलाहाबाद की वह शाम विमानन और डाक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। यह ऐतिहासिक घटना 114 वर्ष पहले यहां तब हुई जब इस शहर में कुंभ मेला आयोजित हुआ था।
देश की खबरें | महाशिवरात्रि पर संभल में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेाश के संभल जिले में 46 साल बाद खुले खग्गू सराय के प्राचीन श्री कार्तिक महादेव मंदिर और जिले के अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
देश की खबरें | तेलंगाना सुरंग हादसा: श्रमिकों को अपने साथियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग के अंदर फंसे आठ कर्मियों को बचाने का अभियान जारी है। वहीं, दुर्घटना में बचे श्रमिकों ने अपनी आंखों के सामने हुई खौफनाक घटना का मंजर बयां करते समय अपने साथियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई।
देश की खबरें | नेपाल एनएचआरसी ने भारतीय समकक्ष से केआईआईटी मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने भारतीय समकक्ष से कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।
विदेश की खबरें | ‘पोप के स्वास्थ्य में सुधार, उन्होंने रात में अच्छी नींद ली’ : वेटिकन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोप फ्रांसिस 10 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित हैं जिसके कारण उनके गुर्दे में खराबी के शुरुआती चरण के लक्षण दिखने लगे हैं।
देश की खबरें | न्यायालय ने इंटरनेट की कीमतों को विनियमित करने संबंधी याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने देश में इंटरनेट की कीमतों को विनियमित करने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया।
जरुरी जानकारी | भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: नैसकॉम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांसे गिन रहा है : राज्यपाल डेका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि सुरक्षा बल के जवानों द्वारा तेजी से की गयी कार्रवाई की वजह से आज नक्सलवाद बस्तर में आखिरी सांसे ले रहा है।
जरुरी जानकारी | वैश्विक निवेशक सम्मेलन: गौतम अदाणी ने राज्य के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का खाका किया पेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्यप्रदेश के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नए बहु-क्षेत्रीय निवेश की सोमवार को घोषणा की।
देश की खबरें | इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका का जल्द निपटारा किया जाए : अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मामलों की सुनवाई कर रही अदालत से कहा कि वह आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर जल्द फैसला करे।
खेल की खबरें | मैं अभी अच्छी लय में हूं, जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा: कुलदीप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को लगता है कि चोट से वापसी करने के बाद उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में वह हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
देश की खबरें | जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया जीप सफारी का लुत्फ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने सोमवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी की और जीप सफारी का आनंद लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मजबूत प्रतिभाओं तथा फलते-फूलते उद्योगों के साथ मध्यप्रदेश एक पसंदीदा व्यापार स्थल बन रहा है और राज्य में निवेश करने का यह सही समय है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में नाकाम क्यों रहे : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे से पहले सोमवार को सवाल किया कि केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला।
देश की खबरें | अन्नाद्रमुक सदस्यों ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने अपनी प्रिय नेता एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को यहां सोमवार को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
देश की खबरें | जम्मू के अखनूर सेक्टर में आईपीजी ने सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने अखनूर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों एवं जवानों को सीमा पार के खतरों से निपटने के लिए कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा में मंत्री की टिप्पणी को लेकर गतिरोध जारी, कार्यवाही दूसरी बार स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध तथा छह कांग्रेस विधायकों के निलंबन को लेकर गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा तथा हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित हुई।
खेल की खबरें | बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा, कोई भी कोहली की तरह दबाव नहीं झेल सकता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दबाव में असाधारण धैर्य का शानदार परिचय दिया।