देश की खबरें | अन्नाद्रमुक सदस्यों ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने अपनी प्रिय नेता एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को यहां सोमवार को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

चेन्नई, 24 फरवरी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने अपनी प्रिय नेता एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को यहां सोमवार को उनकी 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

पलानीस्वामी यहां रोयापेट्टा स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे और अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जयललिता की सुसज्जित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में उन्होंने 77 किलोग्राम वजन का एक विशाल केक काटा और कार्यकर्ताओं में बांटा।

अन्नाद्रमुक से निष्कासित पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने अपने समर्थकों के साथ चेन्नई में जयललिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने समर्थकों के बीच वह ‘पुरात्ची थलाइवी’ (क्रांतिकारी नेता), इधाया थैवम (हृदय की देवी) और लौह महिला के रूप में मशहूर थीं।

जयललिता का जन्म 24 फरवरी, 1948 को हुआ था और उन्हें विशेष रूप से अम्मा कैंटीन, अम्मा फार्मेसी, गरीब महिलाओं को थाली (मंगलसूत्र) के लिए सोना और बालिका कल्याण योजनाओं जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से गरीबों एवं हाशिए के वर्गों तक पहुंच वाली सामाजिक कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

आरक्षण की नीति, कावेरी के जल पर राज्य के अधिकारों की रक्षा एवं पुरुष-प्रधान दुनिया में राजनीतिक परिदृश्य में नेतृत्व करने के लिए भी उनकी प्रशंसा की जाती है।

यहां एक निजी अस्पताल में 75 दिनों से अधिक समय तक भर्ती रहीं जयललिता ने पांच दिसंबर, 2016 को अंतिम सांस ली।

पार्टी के सदस्यों ने इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर आयोजित किए और मिक्सर, ग्राइंडर, सिलाई मशीन और चिकित्सा किट सहित कल्याणकारी सहायता वितरित की।

जयललिता के लोकप्रिय नारे ‘‘मक्कलाल नान, मक्कलुक्कागवे नान (मैं लोगों के कारण हूं, मैं लोगों के लिए हूं) को याद करते हुए पलानीस्वामी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रयास करने की अपील की। ​

पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में एक विजेता गठबंधन बनाया जाएगा। हम अद्भुत जीत हासिल करने जा रहे हैं। आइए, हम इसके लिए अथक परिश्रम करें। आइए, ‘अम्मा’ के सच्चे अनुयायी के रूप में सेवा करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\