देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा में मंत्री की टिप्पणी को लेकर गतिरोध जारी, कार्यवाही दूसरी बार स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध तथा छह कांग्रेस विधायकों के निलंबन को लेकर गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा तथा हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित हुई।

जयपुर, 24 फरवरी राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध तथा छह कांग्रेस विधायकों के निलंबन को लेकर गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा तथा हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित हुई।

विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी छह निलंबित विधायकों के सदन में मौजूद रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर जाने को कहा। लेकिन निलंबित विधायकों ने विरोध जारी रखा, जिसके बाद अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरु होने के 13 मिनट बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

जब सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई तो कांग्रेस विधायकों ने विरोध जारी रखा। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी और निलंबित विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शल बुलाए।

विपक्षी कांग्रेस विधायक शुक्रवार शाम से सदन में धरना दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।’’

इस टिप्पणी के कारण सदन में भारी हंगामा हुआ था, जिसके कारण तीन बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार सहित छह कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। सदन की बैठक स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से माफी मांगने और निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा में धरना शुरू कर दिया।

विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\