देश की खबरें | नेपाल एनएचआरसी ने भारतीय समकक्ष से केआईआईटी मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने भारतीय समकक्ष से कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।

भुवनेश्वर, 24 फरवरी नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने भारतीय समकक्ष से कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।

प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या और उसके बाद केआईआईटी में प्रदर्शनकारी नेपाली विद्यार्थियों पर हमला तथा उन्हें परिसर से बाहर निकाले जाने की घटना पर काफी हंगामा हुआ जिसके बाद नेपाल सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

नेपाल एनएचआरसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि उसने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखकर छात्रा की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन छात्रों को शीघ्र न्याय दिलाने का अनुरोध किया है जिन्हें कथित तौर पर पीटा गया।

आयोग ने भारतीय एनएचआरसी से आग्रह किया कि नेपाली छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। साथ ही, विश्वविद्यालय अधिकारियों और इस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर नेपाल आयोग ने भारत स्थित नेपाल दूतावास से भी घटना और छात्रों की स्थिति के विषय में विस्तृत जानकारी मांगी है।

विज्ञप्ति के अनुसार, एनएचआरसी ने नेपाल सरकार से भी अपील की कि वह इस मामले में आगे कूटनीतिक कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे कि छात्र सुरक्षित माहौल में अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने 22 फरवरी को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से फोन पर बात की और नेपाली छात्रों के साथ दुर्वयवहार करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की।

ओडिशा सरकार ने केआईआईटी प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे नेपाली छात्रों का विश्वास बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

देउबा ने 22 फरवरी को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से फोन पर बात की और जोर देकर कहा कि नेपाली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को केआईआईटी से हटाया जाए।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और स्थिति का जायजा लेने के लिए नेपाल दूतावास के दो अधिकारियों को भुवनेश्वर भेजा।

इससे पहले, ओडिशा विधानसभा में चर्चा के दौरान बीजू जनता दल (बीजद) विधायक गणेश्वर बेहेरा ने कहा था कि केआईआईटी में मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है और इस घटना से राज्य व देश की छवि धूमिल हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट