जरुरी जानकारी | भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: नैसकॉम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

मुंबई, 24 फरवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संगठन नैसकॉम के ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम’ में इसके अध्यक्ष राजेश नांबियार ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग का राजस्व 300 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचने की संभावना है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के स्तर से करीब छह प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2025 में कारोबारी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए नांबियार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमारे आसपास जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए यह एक अच्छा परिणाम है।’’

नैसकॉम के अनुमानों के अनुसार, इस साल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों की संख्या 1.26 लाख बढ़कर 58 लाख हो गई।

पारंपरिक आईटी सेवा कंपनियों का वित्त वर्ष 2024-25 का राजस्व 4.3 प्रतिशत बढ़कर 137.1 अरब अमरीकी डॉलर हो जाएगा, जबकि ‘बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग’ का राजस्व 4.7 प्रतिशत बढ़कर 54.6 अरब डॉलर रहेगा।

इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास कंपनियों की राजस्व वृद्धि सबसे अधिक सात प्रतिशत की दर से बढ़ने और इसके 55.6 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

कंपनियों का घरेलू राजस्व सात प्रतिशत बढ़कर 58.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा, जो निर्यात राजस्व में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है जिसके 224.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है।

नांबियार ने कहा कि राजस्व विभाजन के नजरिये से निर्यात राजस्व वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारत स्थित कंपनियों के बीच समान रूप से विभाजित होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\