एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | पहलगाम हमला: सरकार ने पाकिस्तान से राजनयिक रिश्तों में कटौती की, सिंधु जल संधि स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती, सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए।
देश की खबरें | शीर्ष अदालत ने 250 छात्रों के करियर की रक्षा के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मेंगलुरु में एक शिक्षण संस्थान के परिसर के स्थानांतरण के कारण 250 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत हासिल शक्तियों का इस्तेमाल किया।
देश की खबरें | रद्दीकरण शुल्क माफ करने समेत पर्यटकों की हरसंभव मदद करें : सरकार ने होटलों, अन्य को निर्देश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को पर्यटन सेवा प्रदाताओं, ट्रेवल एजेंट, टूर संचालकों, होटल व्यवसायियों और ‘ऑनलाइन ट्रेवल एग्रीगेटर्स’ से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों को हरसंभव सहायता प्रदान करने को कहा, जिसमें रद्दीकरण शुल्क माफ करना भी शामिल है।
देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: दिग्विजय सिंह ने ‘सुरक्षा चूक’ की जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर ‘सुरक्षा चूक’ की जांच केंद्र सरकार को करनी चाहिए। इस आतंकवादी हमले में मंगलवार को 26 पर्यटक मारे गए थे।
विदेश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले की दुनियाभर के नेताओं ने की निंदा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली उन विश्व नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की।
देश की खबरें | पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये युवक का शव जयपुर लाया गया, कल होगा अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल नीरज उधवानी (33) का शव बुधवार रात जयपुर लाया गया और राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विदेश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाली व्यक्ति का शव बुधवार रात नेपाल लाया जाएगा: सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए नेपाली नागरिक का शव बुधवार रात नेपाल लाया जाएगा। यह जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने दी।
खेल की खबरें | अरशद नदीम ने एनसी क्लासिक भालाफेंक में भाग लेने का नीरज चोपड़ा का न्योता ठुकराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में 24 मई को एनसी क्लासिक भालाफेंक टूर्नामेंट में भाग लेने का नीरज चोपड़ा का न्योता उन्होंने ठुकरा दिया है क्योंकि वह इस दौरान आगामी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तैयारियों में व्यस्त होंगे।
देश की खबरें | बिहार : तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बिहार आ रहे हैं, लेकिन पहलगाम के मद्देनजर कोई समारोह नहीं होगा: ललन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोगी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बिहार के मधुबनी जिले में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी समारोह के आयोजित किया जाएगा। इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं।
देश की खबरें | संभल में सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक ढांचों पर होगी कार्रवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले में स्थानीय प्रशासन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक ढांचों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिसमें एक मस्जिद और एक मंदिर का एक हिस्सा शामिल है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर बुधवार को सिंधु जल संधि को स्थगित करने और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने की घोषणा की, जिसमें उसके सैन्य अताशे को निष्कासित करना भी शामिल है।
विदेश की खबरें | जेलेंस्की, सहयोगी देशों में सहमति बनने तक अमेरिका, रूस रोक सकते हैं यूक्रेन वार्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस और अमेरिका यूक्रेन शांति समझौते पर अपनी वार्ता को तब तक रोक सकते हैं जब तक कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय देशों के नेता क्रीमिया को सौंपने पर सहमत नहीं हो जाते। कुछ विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे: हिमंत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा।
देश की खबरें | पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक सूचना देने पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।
देश की खबरें | दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-छह से नीचे के डीजल मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-छह डीजल मानक से नीचे के सभी परिवहन और वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाने का बुधवार को आदेश दिया।
देश की खबरें | लोगों को यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि ‘हम डरेंगे नहीं’ : कर्ण सिंह ने पहलगाम हमले पर कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने बुधवार को लोगों से आग्रह किया कि वे पहलगाम हमले के कारण अमरनाथ यात्रा और आगामी पर्यटन सीजन के दौरान जम्मू-कश्मीर से दूरी न बनाएं।
देश की खबरें | हम जरूरत के समय भारत के साथ खड़े हैं: इजराइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इजराइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने बुधवार को कहा कि इजराइल भारत का ‘मित्र’ है और जरूरत के समय दोस्त एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं।
देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मप्र का व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | सरकार ने सिंधु जल संधि स्थगित की, अटारी चौकी बंद की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को कठोर कदम उठाते हुए हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द समेत कई निर्णय लिए।