अहमदाबाद, आठ नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री एवं गांधीनगर से सांसद अमित शाह ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अहमदाबाद जिले के किसानों को अलग-अलग फसलें बोने और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।
शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
अहमदाबाद शहर और ग्रामीण के अनेक क्षेत्र गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार अहमदाबाद के जिलाधिकारी संदीप सिंघल ने कहा कि जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के माध्यम से जिले के विकास को नयी दिशा देने के प्रयास जारी हैं।
इसमें बताया गया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को अहमदाबाद को अन्य लोगों के लिए एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। शाह ने जिला प्रशासन से जिले के किसानों को अलग-अलग फसलें बोने और जैविक खेती अपनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा।’’
विज्ञप्ति में अहमदाबाद के जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू के हवाले से कहा गया है कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना को प्राथमिकता दी जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY