देश

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के गुना जिले में उधारी के पांच हजार रुपए को लेकर हुए विवाद में एक आदिवासी को जिंदा जला दिया गया, उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के गुना जिले में उधारी के पांच हजार रुपए को लेकर हुए विवाद में एक आदिवासी को जिंदा जला दिया गया, उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को दुखद बताते हुए जांच का भरोसा दिलाया है.  बताया गया है कि गुना के बमौरी क्षेत्र के उकावद खुर्द में एक युवक से विजय सहरिया का उधारी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर आरोपी युवक ने विजय पर शुक्रवार को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. विजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी शनिवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "गुना जिले के बमोरी ब्लॉक के उकावद ग्राम में विजय सहरिया की मृत्यु अत्यंत वीभत्स एवं दर्दनाक है.  मैं उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि तथा उनके परिवार को सांत्वना देता हूं.  मैं पीड़ित परिवार से मिलने स्वयं उनके गांव जाऊंगा. यह भी पढ़े: Gang-rape in West Bengal: पश्चिम बंगाल में दो आदिवासी नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप, दोनों ने खाया जहर, एक की मौत- दूसरे की हालत नाजुक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "घटना की पूरी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। गरीब, दलित, कमजोर भाई-बहनों के प्रति कोई अन्याय नहीं होने देंगे. प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कानूनी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत उनके सारे पुराने अवैध कर्जे माफ हो गए हैं.  कोई उनसे इन कजरें की वसूली नहीं कर सकेगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).