Cyber Crime: तीन साल में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध के 36,463 मामले दर्ज: सरकार
देश में वर्ष 2017 से 2019 के बीच महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध के 36,463 मामले और बच्चों के खिलाफ 625 मामले दर्ज किये गए हैं. सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: देश में वर्ष 2017 से 2019 के बीच महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध (Cyber Crime) के 36,463 मामले और बच्चों के खिलाफ 625 मामले दर्ज किये गए हैं. सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी. लोकसभा में धर्मवीर सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) (NRB) की रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बात कही. सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार द्वारा सोशल मीडिया में शरारत के नाम पर नग्नता, अश्लीलता और अशिष्टता को रोकने के लिये कोई कदम उठाये गये हैं?
चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस और लोक व्यवस्था राज्य के विषय हैं. ऐसे मामलों पर की गई शिकायतों पर राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से संबंधित कानून अनुपालन अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है. ऐसे मामले में लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मंत्रालय के पास ऐसा कोई विवरण उपलब्ध नहीं है. यह भी पढ़ें: Cyber Fraud Helpline: अगर हुए है साइबर धोखाधड़ी के शिकार, तो तुरंत गृह मंत्रालय के इस नंबर पर करें रिपोर्ट, बच जाएगी आपकी मेहनत की कमाई
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट एवं आंकड़ों के अनुसार, 2017, 2018 और 2019 में बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के क्रमश: 88, 232 और 305 मामले दर्ज किए गए. इस अवधि में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध के क्रमश: 11,018 मामले, 10,686 तथा 14,759 मामले दर्ज किए गए,
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

