विदेश

शी चिनफिंग ने चीन-रूस मित्रता, शांति व विकास समिति के 15वें सत्र को बधाई संदेश भेजा

6 सितंबर को चीन-रूस मित्रता ,शांति और विकास समिति का 15वां पूर्ण सत्र रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में आयोजित हुआ. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस सत्र के आयोजन पर बधाई संदेश भेजा.

शी चिनफिंग ने चीन-रूस मित्रता, शांति व विकास समिति के 15वें सत्र को बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 6 सितंबर : 6 सितंबर को चीन-रूस मित्रता ,शांति और विकास समिति का 15वां पूर्ण सत्र रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में आयोजित हुआ. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस सत्र के आयोजन पर बधाई संदेश भेजा.

शी ने बल दिया कि चीन-रूस मित्रता, शांति और विकास समिति ने अपनी स्थापना के बाद 28 वर्षों में मित्रता के प्रचार और सहयोग की मजबूती की प्रारंभिक आकांक्षा के मुताबिक चीन-रूस संबंध की आम स्थिति की सेवा की पूरी कोशिश की और दोनों देशों के संबंधों के प्रति जन-इच्छा का आधार प्रगाढ़ किया. यह भी पढ़ें : Donald Trump on PM Modi: डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ‘ग्रेटर प्राइम मिनिस्टर’, टिप्पणी पर आया पीएम मोदी का जवाब

उम्मीद है कि समिति इस सत्र के उपलक्ष्य में सक्रियता से नागरिक आवाजाही के मुख्य माध्यम की भूमिका निभाएगी और नये युग में दोनों देशों की जनता के बीच पारस्परिक समझ और एक साथ तूफान का सामना करने का मैत्रीपूर्ण अध्याय लिखेगी. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 6 सितंबर को इस सत्र के आयोजन पर बधाई पत्र भी भेजा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).