US Aircraft Crash Video: दक्षिण चीन सागर में ऐसे क्रैश हुआ था अमेरिका का घातक लड़ाकू विमान, देखें हादसे का Live वीडियो
लड़ाकू विमान (Photo Credits: Twitter)

दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर रहा अमेरिकी नौसेना का एफ35सी लाइटनिंग II लड़ाकू विमान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के डेक पर उतरने की कोशिश के दौरान इसी साल 24 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे सात नाविक घायल हो गए. हालांकि यूएसएस कार्ल विंसन के ‘‘डेक पर उतरते समय’’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट विमान से बाहर कूद गया था. इस हादसे के बाद सेना के एक हेलीकॉप्टर के जरिए पायलट का पता लगाया गया था, उसे भी चोटें आई है.

गौरतलब है कि चीन, दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है और लगातार ताइवान पर भी दबाव बढ़ा रहा है. ऐसे में, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इस क्षेत्र में अभ्यास तेज कर दिया है, जिसे वे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ‘नेविगेशन’ संचालन की स्वतंत्रता कहते हैं.