America: आतंकी हैप्पी पासिया गिरफ्तार, अमेरिका में FBI और ICE ने मिलकर पकड़ा; पंजाब में 14 हमलों में था शामिल
पंजाब में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया आखिरकार अमेरिका में पकड़ा गया है. एफबीआई और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) की टीम ने उसे कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया है.
Terrorist Happy Pasiya Arrested: पंजाब में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया आखिरकार अमेरिका में पकड़ा गया है. एफबीआई और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) की टीम ने उसे कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया है. एफबीआई सैक्रामेंटो डिवीजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्नर फोन (फर्जी सिम वाला मोबाइल) का इस्तेमाल कर रहा था. पासिया पंजाब के अमृतसर जिले की अजनाला तहसील का रहने वाला है. उसके खिलाफ भारत में कुल 17 गंभीर मामले दर्ज हैं.
इनमें यूएपीए, नारकोटिक्स एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं. एक अक्टूबर 2024 को दर्ज मामले में उसे फरार घोषित किया जा चुका है.
ये भी पढें: क्या जल्द हो सकता है मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण
आतंकी हैप्पी पासिया गिरफ्तार
Today, Harpreet Singh, an alleged terrorist responsible for terror attacks in Punjab, India, was arrested by the #FBI & #ERO in Sacramento. Linked to two international terrorist groups, he entered the U.S. illegally and used burner phones to evade capture. pic.twitter.com/vObj2xPa8Q
— FBI Sacramento (@FBISacramento) April 18, 2025
आतंकी संगठन BKI से जुड़ा है पासिया
पासिया का नाम पाकिस्तान आधारित कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़ा हुआ है. रिंदा और पासिया दोनों ही बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं. साथ ही पासिया के ISI यानी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से भी संपर्क बताए जा रहे हैं.
पिछले कुछ महीनों से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. जांच एजेंसियों को पहले ही पक्की सूचना मिल गई थी कि पासिया अमेरिका में छिपा हुआ है. इसके बाद लुकआउट नोटिस जारी हुआ और कानूनी प्रक्रियाएं भी शुरू की गईं.
चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में भी आया था नाम
NIA ने हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर 10 डी में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. इस हमले की साजिश रचने में उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आया था. 23 मार्च को NIA ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें पासिया का नाम भी शामिल था. इसके अलावा पाकिस्तान में बैठे रिंदा का नाम भी चार्जशीट में दर्ज है.
अब जब पासिया अमेरिका में पकड़ा गया है, तो भारत उसे वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ले सकता है. भारत में उस पर कई मामलों में मुकदमा चलाया जाना है और लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी की मांग हो रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

