विदेश

Mexico Stage Collapse Video: मेक्सिको की चुनावी रैली में मौत का तांडव, स्टेज गिरने से 5 लोगों की गई जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

मेक्सिको में एक राजनीतिक रैली के दौरान मंच अचानक ढह गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Mexico Stage Collapse Video: मेक्सिको की चुनावी रैली में मौत का तांडव, स्टेज गिरने से 5 लोगों की गई जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
(Photo : X)

मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ सैन पेड्रो गार्ज़ा गार्सिया शहर में सिटीजन्स मूवमेंट पार्टी की एक राजनीतिक रैली के दौरान मंच अचानक ढह गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं.

जैसे ही पार्टी के नेता Jorge Maynez अपना भाषण दे रहे थे, अचानक से मंच का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा. इस हादसे का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे मंच टूटने के बाद वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे पर मेक्सिको के राष्ट्रपति ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है. यह घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों का कितना महत्व होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).