पाकिस्तान की कायराना चाल! नागरिक विमानों की आड़ में किए ड्रोन हमले, जवाब में भारत ने मचाई तबाही
पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ में भारत पर ड्रोन हमला करने की नाकाम कोशिश की. भारत ने जवाब में सभी पाक ड्रोन मार गिराए और इस्लामाबाद के पास चार एयरबेसों पर मिसाइलें दागीं. हमले के बाद पाकिस्तान ने घबराकर अपना एयरस्पेस बंद कर दिया.
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत से दुनिया को चौंका दिया है. शुक्रवार रात उसने भारत पर हमला करने की एक नई चाल चली. इस बार उसने नागरिक विमानों की आड़ में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहरों के आसमान में अचानक से नागरिक विमानों की संख्या दोगुनी हो गई. रडार पर 20-25 मिनट के अंदर कई विमान एक साथ दिखने लगे, जिससे शक और बढ़ गया.
ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान ने यह चाल इसलिए चली ताकि भारत की सेना UAV (ड्रोन) और मिसाइलों को पहचान न सके. वह चाहता था कि नागरिक विमानों की आड़ में ड्रोन भारत में दाखिल हो जाएं और हमला कर दें. लेकिन भारत की सेना और एयर डिफेंस सिस्टम सतर्क था. जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में भेजे गए सभी पाकिस्तानी ड्रोन भारत ने समय रहते मार गिराए. अकेले राजस्थान में ही भारतीय सेना ने 30 पाकिस्तानी ड्रोन ध्वस्त कर दिए.
Suddenly double digits flights take off from Karachi islamabad lahore all takeoff within 20-25 minutes
They're doing it so Indian air defence can't distinguish UAVs & Pakistani missile
They did it yesterday too pic.twitter.com/oGwamnQWFD
— War & Gore (@Goreunit) May 9, 2025
भारत का जवाब - पाकिस्तान में तबाही
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया. खबर है कि भारतीय वायुसेना ने इस्लामाबाद के पास मौजूद चार एयरबेसों को टारगेट करते हुए मिसाइलें दागीं, जिससे वहां भारी तबाही मची. पाकिस्तान की तरफ से फतह-1 मिसाइल भी दागी गई, लेकिन भारत ने उसे हवा में ही रोक दिया.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने देर रात टेलीविजन पर बयान जारी कर कहा कि भारत ने अपने फाइटर जेट्स से हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं.
पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने तुरंत अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. यानी अब वहां से न कोई विमान उड़ रहा है, न उतर रहा है. इससे साफ है कि पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई का डर सता रहा है.
भारत की ओर से आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारत सरकार ने जानकारी दी है कि हमलों से जुड़े सभी पहलुओं पर आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसमें बताया जाएगा कि पाकिस्तान ने किस तरह से हमला करने की कोशिश की और भारत ने उसे कैसे मुंहतोड़ जवाब दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

