America: अमेरिका से निकाले जाएंगे 18 हजार भारतीय! इनमें ज्यादातर गुजरात, पंजाब और आंध्र प्रदेश के लोग शामिल, ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद होगी कार्रवाई
मेरिका में अवैध रूप से रह रहे लगभग 18 हजार भारतीयों को जल्द ही अपने देश लौटना पड़ सकता है. अमेरिका की इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 17,940 भारतीय उन 14.45 लाख लोगों में शामिल हैं जिन्हें देश से बाहर निकालने का आदेश दिया गया है.
America: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लगभग 18 हजार भारतीयों को जल्द ही अपने देश लौटना पड़ सकता है. अमेरिका की इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 17,940 भारतीय उन 14.45 लाख लोगों में शामिल हैं जिन्हें देश से बाहर निकालने का आदेश दिया गया है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले महीने कार्यभार संभालने के बाद डिपोर्टेशन प्रक्रिया में तेजी की संभावना है.
रिपोर्ट के अनुसार, भारत अवैध प्रवासियों के मामले में 13वें स्थान पर है. भारत से अवैध रूप से अमेरिका जाने वालों में मुख्य रूप से पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश के लोग शामिल हैं.
ये भी पढें: जो बाइडन प्रशासन को भारत-अमेरिका संबंधों को द्विदलीय समर्थन जारी रहने की उम्मीद: व्हाइट हाउस
चीन सबसे ज्यादा अवैध प्रवासियों वाला देश
पिछले तीन सालों में औसतन 90,000 भारतीय अमेरिकी सीमा पार करने की कोशिश में पकड़े गए हैं. वहीं, एशिया में भारत के बाद चीन सबसे ज्यादा अवैध प्रवासियों वाला देश है, जहां से करीब 38,000 लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं. हालांकि, इस प्रक्रिया को भारतीय अधिकारियों के "सहयोग की कमी" के कारण जटिल माना जा रहा है.
भारत "असहयोगी देशों" की सूची में शामिल
ICE ने भारत को "असहयोगी देशों" की सूची में शामिल किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों द्वारा नागरिकता की पुष्टि करने, समय पर यात्रा दस्तावेज जारी करने और अपने नागरिकों को स्वीकार करने में देरी से डिपोर्टेशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. ICE की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अन्य देशों की तुलना में भारत के साथ-साथ भूटान, बर्मा, क्यूबा, पाकिस्तान और चीन जैसे 15 देशों को असहयोगी माना गया है.
डिपोर्टेशन सीमा सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने डिपोर्टेशन को अपनी सीमा सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा बताया है. उनका प्रशासन उन सभी अवैध प्रवासियों को जल्द से जल्द हटाने की योजना बना रहा है, जिनके खिलाफ अंतिम आदेश जारी हो चुके हैं. ऐसे में अमेरिका में रह रहे हजारों भारतीयों के लिए चुनौती बढ़ सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

