देश

Nagpur से Italy छुट्टियां मनाने गया था व्यवसायी परिवार, Grosseto में हो गया दर्दनाक सड़क हादसा; 2 लोगों की मौत तीन बच्चे घायल

नागपुर के जाने-माने होटल व्यवसायी जावेद अख्तर (57) और उनकी पत्नी नादिरा की इटली में एक भीषण सड़क एक्सीडेंट (Horrific Road Accident) में मौत हो गई.

Nagpur से Italy छुट्टियां मनाने गया था व्यवसायी परिवार, Grosseto में हो गया दर्दनाक सड़क हादसा; 2 लोगों की मौत तीन बच्चे घायल
Italy Accident Nagpur Family(Photo Credits Twitter)

Italy Accident Nagpur Family: नागपुर के जाने-माने होटल व्यवसायी जावेद अख्तर (57) और उनकी पत्नी नादिरा की इटली में एक भीषण सड़क एक्सीडेंट (Horrific Road Accident) में मौत हो गई. यह हादसा गुरुवार सुबह इटली के ग्रोसेटो (Grosseto, Italy) के पास हुआ, जिसमें उनके तीन बच्चे अर्शु, ज़ैज़ल और शिफ़ा गंभीर रूप से घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद अख्तर नागपुर (Javed Akhtar Nagpur) के सिट्राबड़ी इलाके में मशहूर गुलशन प्लाजा होटल (Gulshan Plaza Hotel) के मालिक थे. यह परिवार 22 सितंबर को फ्रांस और इटली की छुट्टियों पर गया था.

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे, उनकी मिनी टूरिस्ट बस (Tourist Bus) अन्य एशियाई यात्रियों के साथ टस्कनी की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस से जा टकराई.

ये भी पढें: Nagpur Porcupine Rescue: नागपुर के मेट्रो ट्रैक पर आया साही, काफी मशक्कत के बाद किया गया जानवर को रेस्क्यू, VIDEO आया सामने

भारतीय दूतावास ने घटना पर लिया संज्ञान

जावेद, नादिरा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत

इस भीषण सड़क हादसे में जावेद, नादिरा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बच्चे और अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. एमबीए ग्रेजुएटअर्शु (25) को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सिएना के ले स्कॉट अस्पताल (Le Scott Hospital, Siena) में जीवन-मौत से जूझ रही है. ज़ज़ेल (15) और शिफ़ा (21) का क्रमशः Grosseto और Florence के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि ज़ज़ेल ने होश में आने के बाद नागपुर में अपने परिवार को फोन किया, जो तुरंत इटली के लिए रवाना हो गए.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने घटना पर दुख व्यक्त किया और रोम स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के शवों को शीघ्र स्वदेश भेजने और घायलों के सर्वोत्तम संभव उपचार को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. नागपुर के कलेक्टर विपिन इटानकर (Nagpur Collector Vipin Itankar) ने भी औपचारिकताओं में सहायता के लिए इतालवी दूतावास से संपर्क किया है.

भारतीय दूतावास ने मदद का दिया भरोसा

भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में जावेद और नादिरा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. इस समय, नागपुर का सीताबुल्दी इलाका शोक में डूबा हुआ है और लोग जावेद अख्तर के परिवार की सलामती की दुआ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).