Nobel Prize in Chemistry 2020 Winners: Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार
द रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमीकी तरफ से केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. अकादमी की तरफ से एमेन्युएल चारपेंटियर और जेनिफर ए डौडना को जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए इस साल के केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
नई दिल्ली: द रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी (The Royal Swedish Academy of Sciences) की तरफ से केमिस्ट्री (Chemistry) के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. अकादमी की तरफ से एमेन्युएल चारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डौडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए इस साल के केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया. इस घोषणा के बाद दोनों महिला हस्तियों को ईनाम के रूप में संयुक्त रूप से दस मिलियन स्वीडर डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा.
इन दोनों हस्तियों को दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा नोबेल प्राइज के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी दी गई है. ट्वीटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए केमिस्ट्री में एमेन्यूएल चारपेंटियर और जेनफिर ए डौडना को नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है. नोबेल पुरस्कार जीतने वाली जेनफिर ए डौडना अमेरीका से है, तो वहीं एमेन्यूएल चारपेंटियर फ्रांस की रहने वाली है. यह भी पढ़े: Nobel Prize in Physics 2020 Winners: Roger Penrose, Reinhard Genzel और Andrea Ghez को ब्लैक होल पर खोज के लिए मिला फिजिक्स में नोबल प्राइज
BREAKING NEWS:
The 2020 #NobelPrize in Chemistry has been awarded to Emmanuelle Charpentier and Jennifer A. Doudna “for the development of a method for genome editing.” pic.twitter.com/CrsnEuSwGD
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2020
वहीं इससे पहले कल मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल प्राइज विनर्स की घोषणा की गई. अमेरीका के रोजर पेनरोज को जनरल रिलेटिवीटी थ्योरी में ब्लैक होल फॉर्मेशन में खोज के लिए, तो वहीं अमेरीका के रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रीय घेज को गैलेक्सी के सेन्टर में सुपरमेसीव कम्पाउंड की खोज के लिए संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था.
बुधवार और मंगलवार के पुरस्कार की घोषणा से पहले सोमवार को फिजियोलॉजी या चिकित्सा 2020 में नोबेल पुरस्कार सोमवार को अमेरिका के हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम.राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को संयुक्त रूप से हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज के लिए दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

