संदिग्ध लाइसेंसों के चलते 15 और पाकिस्तानी पायलट निलंबित, संघीय कैबिनेट ने 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने की दी मंजूरी
पाकिस्तान के एविएशन डिवीजन ने संदिग्ध लाइसेंसों के चलते 15 और पायलटों को निलंबित कर दिया है. इसके बाद ऐसे पायलटों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है, जिनका सत्यापन चल रहा है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 262 पायलटों में से 15 के पास संदिग्ध लाइसेंस हैं. इसे वैश्विक विमानन उद्योग का सबसे बड़ा घोटाला कहा गया.
इस्लामाबाद, 18 जुलाई: पाकिस्तान (Pakistan) के एविएशन डिवीजन ने संदिग्ध लाइसेंसों के चलते 15 और पायलटों को निलंबित कर दिया है. इसके बाद ऐसे पायलटों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है, जिनका सत्यापन चल रहा है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 262 पायलटों में से 15 के पास संदिग्ध लाइसेंस हैं. शुक्रवार को एविएशन डिवीजन के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर (Abdul sattar khokhar) ने कहा कि कुल 262 पायलटों के संदिग्ध लाइसेंस को बोर्ड ऑफ इंक्वायरी द्वारा चिन्हित किया गया था.
उन्होंने कहा कि संघीय कैबिनेट ने इन 262 पायलटों में से 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने को मंजूरी दी थी. वे कोई भी उड़ान ड्यूटी नहीं कर पाएंगे. उचित कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. इसके तहत पायलटों को सुनवाई का अवसर भी दिया गया था. इस बीच 93 पायलटों के लाइसेंस के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शेष 141 मामलों की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत
प्रवक्ता ने कहा कि विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान इस आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद जांच और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. बता दें कि पिछले महीने कराची में 22 मई को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) के विमान की दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट नेशनल असेंबली के सामने रखते हुए खान ने दावा किया था कि देश के 40 प्रतिशत पायलट के पास 'नकली लाइसेंस' हैं.
इस मुद्दे के बाद दुनिया के कई हवाईअड्डों, एयरलाइंस और एयर सेफ्टी एजेंसियों ने पीआईए के ऑथराइजेशन को निलंबित कर दिया था. यह पाकिस्तान के लिए दुनियाभर में शर्मिदगी का कारण बना और इसे वैश्विक विमानन उद्योग का सबसे बड़ा घोटाला कहा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

