क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2023 IND vs AUS Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 173 रनों का विशाल लक्ष्य, बेथ मूनी और मेग लैनिंग ने खेली तूफानी पारी

Women’s T20 World Cup 2023 IND vs AUS Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 173 रनों का विशाल लक्ष्य, बेथ मूनी और मेग लैनिंग ने खेली तूफानी पारी
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच में खेला जा रहा हैं. टीम की अहम सदस्य पूजा वस्त्राकर बीमारी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं और अब उनकी जगह पर स्नेह राणा को टीम को साथ जोड़ा गया है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से शिखा पाण्डेय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 173 रन बनाने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).