IND-W vs SA-W ICC Women’s CWC 2025 Final Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए दूरदर्शन के टीवी चैनल पर कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
हां, डीडी स्पोर्ट्स भारत के महिला क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा.
South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Live Telecast On DD Sports: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप(ICC Women's World Cup) 2025 का फाइनल मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय दर्शकों के लिए यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं, जबकि JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. क्या डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) भी IND-W बनाम SL-W लाइव टेलीकास्ट प्रदान करेगा? भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में होगी कांटे टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां भारत महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम एक-दूसरे से खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी पूरे टूर्नामेंट के दौरान इस मैदान पर जबरदस्त दर्शक उपस्थिति देखने को मिली है, जहां हर मैच में दर्शकों ने उत्साह और जोश के साथ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया. कुल मिलाकर वनडे फॉर्मेट में भारत महिला टीम का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 34 मुकाबलों में भारत ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं और एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ. हालांकि, ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की हुई है.
क्या डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट?
The stage is set & thrill is real!🥳
Who will rise as the new World Champion of the Women’s Cricket World Cup 2025? Drop your comments 👇🏻#WomenInBlue #WomensCricket #DDSports #CWC25 pic.twitter.com/JtGOU70lbS
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 1, 2025
हां, डीडी स्पोर्ट्स भारत के महिला क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. यह केबल टीवी या अन्य DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
सेट-टॉप बॉक्स यूज़र (MPEG-2): DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध होगा।
MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूज़र: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर देखा जा सकेगा.
लाइव मैच के समय DD Sports का लोगो "DD Sports 1.0" में बदल जाता है. इस तरह, DD Free Dish उपयोगकर्ता बिल्कुल फ्री में भारत महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 फाइनल का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. डीडी स्पोर्ट्स पर यह मैच लाइव कमेंट्री और विश्लेषण के साथ प्रसारित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

