Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. वनडे सीरीज के लिए अभी टीम की घोषणा होना बाकी हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Clash In 2026: अगले साल कब-कब होगी टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर, यहां देखें पूरा शेड्यूल
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया. आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 101 गेंदों पर 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 77 रन बनाकर अपनी लय बरकरार रखी. दिल्ली ने गुजरात को सात रन से हराया और इस मुकाबले में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया. घरेलू मंच पर इस तरह की पारियां यह बताने के लिए काफी हैं कि विराट पूरी तरह लय में लौट चुके हैं. न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हालांकि, इसके लिए विराट कोहली को एक शतक लगाना होगा. विराट कोहली शतक लगाते ही वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 33 वनडे मैच खेले हैं. 33 पारियों में विराट कोहली ने 55.23 के औसत और 95.50 की स्ट्राइक रेट से 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 154 रनों का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने छह शतक और नौ अर्धशतक भी लगाए हैं.
विराट कोहली के पास है इतिहास रचने का मौका
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. विराट कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ छह शतक लगाए हैं. अगर विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज में एक शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो किंग कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट कोहली इस मामले में वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में छह-छह शतक जड़ें हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग- 6 शतक (23 वनडे)
रिकी पोंटिंग- 6 शतक (50 वनडे)
विराट कोहली- 6 शतक (33 वनडे)
सचिन तेंदुलकर- 5 शतक (41 वनडे)
सनथ जयसूर्या- 5 शतक (45 वनडे)
वनडे में इतने शतक लगा चुके हैं 'किंग' कोहली
टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अब तक 308 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 296 पारियों में 55.58 के औसत से 14557 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली के बल्ले से 53 शतक और 76 अर्धशतक निकल चुके हैं.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY