United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ये ग्रुप-ए का मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में खेला गया था और अब तक यूएसए की टीम नीदरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में यूएसए अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई मोनांक पटेल (Monank Patel) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उटलफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा; यहां देखें AUS बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड
इस टूर्नामेंट में अभी तक यूएसए की बल्लेबाजी पहले दोनों मुकाबले में बेहद खराब रही है. शुभम रंजने को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज खुद को साबित नहीं कर पाया है. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ वे बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. यूएसए के गेंदबाजों का प्रदर्शन बल्लेबाजों की तुलना में बेहतर रहा है. दूसरी तरफ, नीदरलैंड ने अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को सात विकेट से हराया था. नीदरलैंड की टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा था. बल्लेबाजी में बास डी लीडे ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में नीदरलैंड की टीम यूएसए के खिलाफ भी एक मैच जिताऊ पारी खेलना चाहेंगे. इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं.
नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज मैक्स ओडाउड ने पिछले नौ मैचों में 247 रन बनाए हैं. मैक्स ओडाउड के अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स पिछले 10 मैचों में 224 रन बनाने में सफल रहे हैं. यूएसए की तरफ से कप्तान मोनांक पटेल ने पिछले 10 मैचों में 341 रन बनाए हैं. मोनांक पटेल के अलावा मिलिंद कुमार 10 मैचों 213 रन बनाने में सफल रहे हैं. गेंदबाजी में लोगन वान बीक ने पिछले मैच में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट लिए थे. वहीं, शैडली वैन शाल्कवाइक ने पिछले दो मैच में आठ विकेट चटकाए हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (USA vs NED T20I Head To Head Record)
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें नीदरलैंड की टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को नीदरलैंड से पहली जीत का इंतजार है.
एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं. एमए चिदम्बरम स्टेडियम की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं. यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं. ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 13 फरवरी को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है. मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (USA vs NED 21st Match Playing Prediction)
संयुक्त राज्य अमेरिका: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कवाइक, एहसान आदिल और सौरभ नेत्रवलकर.
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूएलॉफ वैन डर मर्वे, टिम वैन डर गुगटेन और फ्रेड क्लासेन.
नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY