Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उटलफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा; यहां देखें AUS बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ट्रेविस हेड (Travis Head) कर रहें हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजों करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 169 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर सात चौके लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा तादिवानाशे मारुमनी ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मार्कस स्टोइनिस ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई भी विकेट नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 146 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैट रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान मैट रेनशॉ ने 44 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाए. मैट रेनशॉ के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बटोरे.

वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को ब्लेसिंग मुजाराबानी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजाराबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुजाराबानी के अलावा ब्रैड इवांस ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 169/2, 20 ओवर (ब्रायन बेनेट नाबाद 64 रन, तादिवानाशे मारुमनी 35 रन, रयान बर्ल 35 रन और सिकंदर रजा नाबाद 25 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मार्कस स्टोइनिस 1 विकेट और कैमरून ग्रीन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 146/10, 19.3 ओवर (ट्रैविस हेड 17 रन, जोश इंगलिस 8 रन, कैमरून ग्रीन 0 रन, टिम डेविड 0 रन, मैट रेनशॉ 65 रन, ग्लेन मैक्सवेल 31 रन, मार्कस स्टोइनिस 6 रन, बेन द्वारशुइस 6 रन, नाथन एलिस नाबाद 7 रन, एडम ज़म्पा 2 रन और मैथ्यू कुह्नमैन 0 रन.)

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (ब्लेसिंग मुजाराबानी 4 विकेट, ब्रैड इवांस 3 विकेट, रयान बर्ल 1 विकेट और वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.