United States of America U19 Cricket Team vs India U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 15 जानें से हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला यूएसए अंडर-19 टीम के साथ है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
बुलावायो में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (USA U19 vs IND U19 1st Match Playing)
भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.
The future is NOW! 🇮🇳
Team India win the toss and elect to field first in the inaugural match of the ICC Men’s U19 World Cup! 👏
Come on, Team India! 💙#ICCMensU19WC | #INDvUSA 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/RdmIHbr8CB pic.twitter.com/EoX7Zkz7Zm
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 15, 2026
यूएसए अंडर-19: साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी.
इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में टीम इंडिया के साथ यूएसए, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज मैच भी है. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की है, जो पूर्व में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के खिलाफ धमाल मचा चुके हैं. अब तक खेले गए 16 अंडर-19 विश्व कप में भारत पांच बार का विजेता रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. अगर भारतीय अंडर-19 टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो संभव है कि 400 से अधिक का टोटल देखने को मिले. अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारत 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा.
नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY