क्रिकेट

TRT W vs BPH W, 31st Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस सीजन में सात मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को महज दो मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स सातवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, ट्रेंट रॉकेट्स महिला अब तक इस सीजन में सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम को महज तीन मैच में जीत मिली हैं.

TRT W vs BPH W, 31st Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Trent Rockets Women vs Birmingham Phoenix Women, 31st Match The Hundred Womens 2025 Live Streaming And telecast Update: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 31वां मुकाबला आज यानी 27 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह आठवां मुकाबला हैं. बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं, ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम अभी भी रेस में बनी हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की अगुवाई एलिस पेरी (Ellyse Perry) कर रहीं हैं. जबकि, ट्रेंट रॉकेट्स महिला की कमान एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: TRT W vs BPH W, 31st Match The Hundred 2025 Nottingham Pitch Report And Weather Update: नॉटिंघम में ट्रेंट रॉकेट्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या टीम बर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस सीजन में सात मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को महज दो मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स सातवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, ट्रेंट रॉकेट्स महिला अब तक इस सीजन में सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम को महज तीन मैच में जीत मिली हैं.

वहीं, चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर हैं. ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम का नेट रन रेट +0.080 है. आज के मुकाबले बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट सुधारना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (TRT W vs BPH W Head-to-Head)

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. आज के मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम अपनी चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 31वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 31वां मुकाबला आज यानी 27 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (The Hundred 2025 Live Telecast In India)

द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.

द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें? (The Hundred 2025 Live Streaming In India)

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बर्मिंघम फीनिक्स महिला (BPH W Likely Playing XI): जॉर्जिया वोल, एम्मा लैंब, मैरी केली, एलिसे पेरी (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), स्टर्रे कालिस, आइल्सा लिस्टर, मेगन शुट्ट, मैरी टेलर, बेथन एलिस, हन्ना बेकर.

ट्रेंट रॉकेट्स महिला (TRT W Likely Playing XI): ब्रायोनी स्मिथ (विकेटकीपर), नताशा व्रेथ, नेट साइवर-ब्रंट, एशले गार्डनर (कप्तान), जोड़ी ग्रेवॉक, हीथर ग्राहम, एम्मा जोन्स, अलाना किंग, एलेक्सा स्टोनहाउस, किर्स्टी गॉर्डन, कैसिडी मैकक्रैथी.

नोट: बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम ट्रेंट रॉकेट्स महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).