ICC WTC 2025–27 Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को भारी नुकसान, दक्षिण अफ्रीका ने हराकर चौथे स्थान पर ढकेला, यहां देखें बाकि टीमों का हाल
ICC World Test Championship (Photo credit: ICC)

ICC World Test Championship 2025–27 Updated Points Table: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 14 नवंबर(शुक्रवार) से कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 30 रन से भारत को हराकर इतिहास रच दिया हैं. 15 साल बाद यह पहला मौका था जब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय सरज़मीं पर कोई टेस्ट मैच जीता हैं. 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई. टेम्बा बावुमा ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, 15 साल बाद भारत में दक्षिण अफ्रीका में जीता टेस्ट, 48 साल बाद कर दिया ये खास करनामा

ऑस्ट्रेलिया अभी भी WTC 2025-27 में शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर मौजूद है. पिछले चक्र (WTC 2023-25) की चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने अपना अभियान शुरू कर चुका है. श्रीलंका तीसरे स्थान पर हैंं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार कर भारत चौथें पायदान पर खिसक गया हैं. ICC WTC चक्र एक प्रमुख टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है. इसे वर्ष 2019 में शुरू किया गया था. इसके शुरुआत से ही इसने टेस्ट क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को नया संदर्भ, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक महत्व प्रदान किया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) पॉइंट्स टेबल 

रैंक टीम मैच जीते हारे टाई ड्रॉ एनआर पॉइंट्स NRR
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 0 36 0
2 दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 0 0 0 24 0
3 श्रीलंका 2 1 0 1 1 0 16 0
4 भारत 8 4 3 0 1 0 52 0
5 पाकिस्तान 2 1 1 0 0 0 12 0
6 इंग्लैंड 5 2 2 0 1 0 26 0
7 बांग्लादेश 2 0 1 1 1 0 4 0
8 वेस्ट इंडीज 5 0 5 0 0 0 0 0
9 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0 0

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मौकों पर ICC WTC फ़ाइनल में पहुँचने वाली एकमात्र दो टीमें हैं. दुर्भाग्य से, भारत एक बार भी खिताब जीतने में नाकाम रहा हैं. न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की पहली चैंपियन है. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण जीता, उसके बाद WTC चक्र 3 में दक्षिण अफ्रीका खिताब जीतने में सफल रही थी.

WTC 2025-27 के चौथे संस्करण में कुल 9 टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. हर टेस्ट जीत पर टीम को 12 अंक मिलते हैं. टाई होने पर दोनों टीमों को 6-6 अंक, जबकि ड्रॉ होने पर 4-4 अंक दिए जाते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि टीमों की रैंकिंग अंकों की बजाय जीत प्रतिशत (Pct) के आधार पर की जाती है. मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका है, जिसने प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.