Suryakumar Yadav T20I Stats Against New Zealand: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें
सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे मैच में टीम इंडिया को 41 रन से हराकर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है. न्यूजीलैंड टीम की निगाह अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज के ऊपर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Prediction: नागपुर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा. वनडे सीरीज जीतने के बाद जहां न्यूजीलैंड बढ़े आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम अजेय रही है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. भारतीय कप्तान पिछली 25 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 22 टी20 मैच खेले जिसमें बिना किसी अर्धशतक के महज 14 की औसत से रन बनाए. उनकी लगातार और लंबी असफलता ने टीम की चिंता बढ़ाई है. टीम का शीर्ष क्रम कमजोर हो रहा है और अन्य बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वह फॉर्म से नहीं बल्कि रनों से दूर हैं. वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही न्यूजीलैंड सीरीज उनके लिए फॉर्म में वापसी करने का एक बेहतरीन अवसर है. सूर्यकुमार यादव अगर अगले 5 टी20 मैचों में रन बनाते हैं, तो इस सीरीज में भारत की जीत की संभावना बढ़ेगी साथ ही विश्व कप कैंपेन को भी मजबूती मिलेगी.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है. साल 2021 से 2023 के बीच इस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने आठ टी20 इंटरनेशनलमुकाबलों में 47.33 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रहा है. सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर नजर डालें तो 99 टी20 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,788 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 सूर्यकुमार यादव के करियर के लिहाज से बेहद अहम हैं. बेहतर प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव का भविष्य सुरक्षित रखेगा, वहीं असफलता जारी रही तो विश्व कप के बाद टीम में जगह मुश्किल ही बनेगी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.