India vs New Zealand, 1st T20I Match Prediction: नागपुर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे मैच में टीम इंडिया को 41 रन से हराकर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है. न्यूजीलैंड टीम की निगाह अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज के ऊपर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 2nd T20I Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार को भुलाकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम भी जीत दर्ज करने को बेताब रहेगी. ऐसे में चलिए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in T20I)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने सात मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs NZ Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 65%

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 35%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 1st T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.