WI W vs SA W 1st T20I 2025 Live Streaming: पहले टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारतीय दर्शक वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20आई सीरीज़ 2025 का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर FanCode है. जो पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं.
Where To Watch West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Telecast: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई श्रृंखला (WI-W vs SA-W T20I Series 2025) का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) को बारबाडोस (Barbados) के केव हिल स्थित थ्री डब्ल्यूज ओवल (Three Ws Oval, Cave Hill) मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज़ से पहले वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज़ 2-1 से गंवाई थी, जबकि उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें दोनों फॉर्मेट में 3-0 की हार का सामना करना पड़ा था. अब जब साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मरिज़ाने कैप टीम में लौट आई हैं, तो अफ्रीकी टीम इस सीरीज़ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 92 रन, केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने दिलाई मजबूत शुरुआत, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला T20I 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20आई सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) को बारबाडोस के थ्री डब्ल्यूज ओवल मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 11:00 बजे किया जाएगा.
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला T20I 2025 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
दुर्भाग्यवश, भारत में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा.
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला T20I 2025 के पहले मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारतीय दर्शक वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20आई सीरीज़ 2025 का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर FanCode है. जो पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

