Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 26th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 26वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को जारी रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (RCB vs DC Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. आंकड़ों के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, पथुम निसांका और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं कुलदीप यादव और टी नटराजन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ये टीम मार सकती है बाजी (RCB vs DC Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के पास भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. अगर दिल्ली की टीम शुरुआती विकेट लेने में सफल रहती है, तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 60%
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 40%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs DC 26th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY