RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Scorecard: महामुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दिया 168 रनों का लक्ष्य, एलिस पेरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
इस बीच टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 57 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर पारी को संभाला.
Royal Challengers Bengaluru Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), WPL 2025 7th Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस बार भी मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Live Toss & Scorecard: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
Ellyse Perry's Brilliant Knock Of 81 Runs In 43 Balls Helps RCB Women To Set Target Of 168 Runs For MI Women.#RCBvMI #WPL2025 #TATAWPL pic.twitter.com/OKi9HdSiXl
— Cricket Clue (@cricketclue247) February 21, 2025
इस बीच टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 57 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर पारी को संभाला.
आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस धुआंधार पारी के दौरान एलिस पेरी ने 43 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए. एलिस पेरी के अलावा ऋचा घोष ने 28 रन बटोरे.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अमनजोत कौर के अलावा शबनिम इस्माइल, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता ने एक-एक विकेट लिए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 168 रन बनाने हैं. मुंबई इंडियंस की टीम यह मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी: 167/7, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 26 रन, डेनिएल व्याट-हॉज 9 रन, एलिस पेरी 81 रन, राघवी बिस्ट 1 रन, ऋचा घोष 28 रन, कनिका आहूजा 3 रन, जॉर्जिया वेयरहैम 6 रन, किम गार्थ 8 रन और एकता बिष्ट नाबाद 2 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (शबनिम इस्माइल 1 विकेट, नेट साइवर-ब्रंट 1 विकेट, हेले मैथ्यूज 1 विकेट, अमनजोत कौर 3 विकेट और संस्कृति गुप्ता 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

