Quetta Gladiators vs Rawalpindiz, Pakistan Super League 2026 18th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज (QTG vs RWP) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चार मैचों में एक जीत दर्ज की है, जबकि रावलपिंडी पिंडिज अपने सभी चार मुकाबले हार चुकी है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना रावलपिंडी पिंडिज से होगा. सऊद शकील की कप्तानी वाली क्वेटा टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में हसन नवाज शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अबरार अहमद और अहमद दानियाल टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी तरफ, मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली रावलपिंडी टीम लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs RWP Head To Head Record)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडिज के बीच यह पहला मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच 18वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs RWP 18th T20 Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs RWP 18th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs RWP 18th Match Live Streaming In India)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs RWP 18th T20 Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), रिले रूसो, हसन नवाज, बेवोन जैकब्स, टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
रावलपिंडी पिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), यासिर खान, कामरान गुलाम, अब्दुल्ला फजल, सैम बिलिंग्स, डैरिल मिचेल, डायन फॉरेस्टर, आमिर खान, रिशाद हुसैन, आसिफ अफरीदी, मोहम्मद आमिर.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY