PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Peshawar Zalmi vs Lahore Qalandars, Pakistan Super League 2026 19th Match Live Streaming And Free Telecast In India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स (PSZ vs LHQ) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं. क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ठीक ठाक ही है. पेशावर जाल्मी इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. टीम ने अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच कई हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं और इस बार भी फैंस को रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को अंक तालिका में बड़ा फायदा मिल सकता है. टूर्नामेंट अब अहम मोड़ पर पहुंच रहा है और ऐसे में दोनों टीमें जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

लाहौर कलंदर्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. टीम फिलहाल तालिका में पांचवें स्थान पर है और लय हासिल करने की कोशिश में है. इस मुकाबले में जहां पेशावर जाल्मी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं लाहौर कलंदर्स वापसी कर अंक तालिका में सुधार करना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पेशावर ज़ाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स हेड टू हेड (PSZ vs LHQ Head To Head)

पेशावर ज़ाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पेशावर ज़ाल्मी का पड़ला भारी रहा हैं. पेशावर ज़ाल्मी ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, लाहौर कलंदर्स ने महज नौ मुकाबलों में बाजी मारी हैं. इस राइवलरी में पेशावर की टीम को बढ़त प्राप्त हैं.

नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (National Stadium Pitch Report)

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं. यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं. लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जा रही ताकि पिच न टूटे और उसमें रन बनाना मुश्किल न हो. इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं. नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं. कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं. तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं. इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं. पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं.

कराची का मौसम (Karachi Weather Update)

मौसम विज्ञान के अनुसार 11 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है.

कब और कहां देखें पेशावर ज़ाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स मैच?

पेशावर ज़ाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी. फैंस इस मुकाबले का लुफ्त फैनकोड ऍप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PSZ vs LHQ 19th T20 Match Playing Prediction)

पेशावर जाल्मी: तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम.

लाहौर कलंदर्स: तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली.

नोट: पेशावर ज़ाल्मी क्रिकेट टीम बनाम लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.