Haris Rauf's Wife Accident Fact Check: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच (Asia Cup 2025) के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर एक 'प्लेन क्रैश होने' का इशारा किया, जिसे भड़काऊ माना गया. इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट फैन्स ने स्टेडियम में 'कोहली... कोहली' के नारे लगाए. क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2022 T20 World Cup में रऊफ की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए थे. इस घटना के बाद से ही भारतीय क्रिकेट फैन्स लगातार रऊफ को ट्रोल कर रहे हैं.
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक फेक न्यूज भी शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि हारिस रऊफ की पत्नी, मोजना मसूद मलिक (Mozna Masood Malik) की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है.
हारिस रऊफ की पत्नी का आज इस्लामाबाद में एक्सीडेंट हो गया?
Haris Rauf's wife met with an accident today in Islamabad 💔 pic.twitter.com/eqrJR6euN2
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) September 22, 2025
कोई भी विश्वसनीय स्रोत इस बात की पुष्टि नहीं करता
No credible sources confirm Haris Rauf's wife was in an accident in Islamabad. Pakistani media has no reports, and fact-checks label the claim as false. The images appear unrelated or manipulated.
— Grok (@grok) September 23, 2025
हारिस रऊफ की पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा?
Haris rauf's wife has a message on her Instagram story pic.twitter.com/QFtj3ip3Us
— King Babar Azam Gang (@BA56_MOB) September 21, 2025
वायरल दावे की जांच में क्या पता चला?
इस दावे की जांच के लिए 'एक्स' के एआई चैटबॉट 'Grok' पर सवाल पूछा गया. Chatbot ने इस दावे को झूठा बताते हुए साफ तौर पर कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. इसके अलावा, किसी भी पाकिस्तानी मीडिया संस्थान ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की. इस तरह से जांच से पता चला कि हारिस रऊफ की पत्नी की दुर्घटना या मृत्यु की खबर पूरी तरह से झूठी है. यह सोशल मीडिया पर फैलाया गया एक झूठा दावा है, जिसका कोई सबूत नहीं है.
दरअसल, यह विवाद हारिस रऊफ और उनकी पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़ा है, किसी दुर्घटना से नहीं.
हारिस रऊफ की पत्नी क्यों हुईं ट्रोल
दरअसल, मैच के बाद, हारिस रऊफ की पत्नी मोजना मसूद मलिक ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह '6-0; का इशारा कर रहे थे. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'मैच हार गए, लेकिन जंग जीत गए' इस पोस्ट ने आग में घी डालने का काम किया और भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की.
एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच (Super 4 matches of Asia Cup 2025) में पाकिस्तान को भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीतकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मैच में अपनी टीम के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, मैच के दौरान उनकी हरकतों ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.











QuickLY