Pakistan Women vs South Africa Women, 3rd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 46 ओवरों में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 171 रनों की शानदार पारी खेली.
Pakistan Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफ़ी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को 25 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबलों को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम अब लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Indian Fans Cheering "Kohli, Kohli" To Haris Rauf: हारिस रऊफ़ के सामने भारतीय फैंस ने लगाए विराट कोहली नारे, पाकिस्तानी गेंदबाज ने ऐसी दी प्रतिक्रिया; सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला (PAK W vs SA W 3rd ODI Live Toss Update)
South Africa Women tour of Pakistan 2025
Pakistan Women v South Africa Women at Gaddafi Stadium, Lahore
Toss: South Africa Women win the toss and elect to bat first.#PAKWvSAW | #BackOurGirls
— PCB Live Scores (@TheRealPCB_Live) September 22, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK Wvs SA W 3rd ODI Match Playing XI)
🚨 OFFICIAL
- PAKISTAN WOMEN PLAYING XI #PAKWvSAW pic.twitter.com/JIWRNADpdn
— Rana Ahmed (@RanaAhmad056) September 22, 2025
पाकिस्तान (PAK Playing XI): मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, एमान फातिमा, सिदरा अमीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू, डायना बेग, रमीन शमीम.
दक्षिण अफ्रीका (SA Playing XI): काराबो मेसो, लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, मियां स्मिट, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा.
दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 46 ओवरों में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 171 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 293 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 44.4 ओवर में महज 287 रन बनाकर सिमट गई.
नोट: पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2025 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

