क्रिकेट

Pahalgam Terror Attack: Fan Code ऐप ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं होगा पीएसएल की लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन अफरीदी कर रहे हैं. जबकि, पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आज़म के कंधों पर हैं.

Pahalgam Terror Attack: Fan Code ऐप ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं होगा पीएसएल की लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान सुपर लीग(Credit:X/@thePSLt20)

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फैनकोड ऐप ने बड़ा फैसला किया हैं. पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का असर खेल जगत पर देखने को मिला है. भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के सख्त कदम उठाए हैं. इस बीच अब भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रसारण पर भी रोक लगाई गई है. फैनकोड ऐप ने आज यानी 24 अप्रैल से ही PSL की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने का फैसला किया है. हालाँकि फैनकोड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नेटिज़न्स ने प्लेटफ़ॉर्म से पीएसएल गेम्स के कवरेज को रोकने का आह्वान किया है. Lahore Qalandars vs Peshawar Zalmi, PSL 2025 14th Match Toss Update And Live Scorecard: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने का क्या होगा असर?

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग की लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने से इस लीग के किसी भी मैच का भारत में प्रसारण नहीं होगा. इससे लीग के मैचों को टीवी पर देखने वाले दर्शकों की संख्या में बड़ी कमी आएगी. इसका पीएसएल के प्रसारण से होने वाली कमाई पर भी असर पड़ेगा. एक तरह से यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ा झटका होगा. इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भी इससे बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन अफरीदी कर रहे हैं. जबकि, पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आज़म के कंधों पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).