Lahore Qalandars vs Peshawar Zalmi, PSL 2025 14th Match Toss Update And Live Scorecard: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन अफरीदी कर रहे हैं. जबकि, पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आज़म के कंधों पर हैं. अब तक इस सीजन में लाहौर कलंदर्स ने 4 मैच खेले हैं.
Lahore Qalandars vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2025 14th Match Toss Update And Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) का 14वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफ़ी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहे हैं. जबकि, पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आज़म (Babar Azam) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड Live
पेशावर जाल्मी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Qalandars put into bat at home! 🏏
Can they post a defendable total? 🤔
Read More: https://t.co/r3G2Kv14zT#PSLX #LQvPZ pic.twitter.com/oJ70JIaNtt
— Geo Super (@geosupertv) April 24, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
लाहौर कलंदर्स: फखर ज़मान, अब्दुल्ला शफीक, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आसिफ अली, सिकंदर रजा, रिशद हुसैन, हारिस रऊफ, आसिफ अफरीदी, मोहम्मद अज़ाब, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान).
🚨 Toss Update 🚨
Babar Azam won the toss and asked Qalandars to bat first in Lahore 🏏#LQvPZ pic.twitter.com/7UcwYOEBiO
— Cricwick (@Cricwick) April 24, 2025
पेशावर जाल्मी: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), टॉम कोहलर-कैडमोर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हुसैन तलत, मिशेल ओवेन, अब्दुल समद, अल्जारी जोसेफ, ल्यूक वुड, आरिफ याकूब, अली रजा.
लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के मैच का स्कोरकार्ड
अब तक इस सीजन में लाहौर कलंदर्स ने 4 मैच खेले हैं. जिसमें दो में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में शाहीन अफरीदी के कप्तानी में आज वे तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी हैं. दूसरी ओर, पेशावर जाल्मी ने इस सीजन काफी ख़राब प्रदर्शन किया है. पेशावर जाल्मी ने अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और तीन में हार का पड़ा है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

