SA vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Preview: न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में होगा कड़क मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.
South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप दो में रहकर सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और अब फाइनल का टिकट पाने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? जानिए पूरा मामला
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया, लेकिन भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. अब कीवी टीम अपनी गलतियों से सीखकर सेमीफाइनल जीतने के इरादे से उतरेगी.
वनडे में न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(SA vs NZ Head to Head Records): दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल तिहत्तर वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बयालीस मैच जीते हैं, न्यूजीलैंड ने छब्बीस मैच जीते हैं और पांच मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रुरके
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

