New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 91 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 92 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रनों की धुआंधार पारी खेली.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

हैमिल्टन का मौसम रिपोर्ट (Hamilton Weather Update)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. आज हैमिल्टन में मौसम क्रिकेट के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप रहेगी और रात में आसमान साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान करीब 22°C रह सकता है, जबकि रात में तापमान लगभग 11°C तक जा सकता है. हवा हल्की चलेगी और नमी लगभग 65% रहने की संभावना है. बारिश की संभावना बहुत कम है, इसलिए मैच के दौरान बारिश से रुकावट होने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में पूरा 20 ओवर का मैच आसानी से खेला जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 2nd T20I Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.

दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.