LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 38th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 38वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 1 में जीत और 5 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 अप्रैल को होगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 मुकाबला जीता है और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (LSG vs KKR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से 5 मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं, जबकि 2 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (LSG vs KKR Key Players To Watch)

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 459 रन बनाए हैं. वहीं ऋषभ पंत ने पिछले 10 मैचों में 288 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने पिछले 10 मैचों में 259 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 7 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और एडेन मार्कराम अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहसिन खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रोवमैन पॉवेल मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs KKR 38th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.