How And Where To Watch Ireland Women's National Cricket Team vs Zimbabwe Women's National Cricket Team Live Telecast: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ (Ireland Women vs Zimbabwe Women ODI Series 2025) का पहला मुकाबला 26 जुलाई(शनिवार) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club, Stormont, Belfast) में खेला जाएगा. इससे पहले आयरलैंड ने T20I सीरीज़ में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दमदार प्रदर्शन किया था. अब टीम उस फॉर्म को वनडे प्रारूप में भी जारी रखना चाहेगी. युवा और अनुभव के संतुलन से सजी आयरिश टीम की नज़र अब ICC इवेंट्स के लिए रैंकिंग पॉइंट्स और अनुभव बटोरने पर होगी. दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले में बरसेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हरारे में मौसम का हाल
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 5 मैच आयरलैंड ने जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 1 जीत मिली है और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. जिम्बाब्वे महिला टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेला था. वहीं आयरलैंड ने आखिरी बार ICC महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अंतिम दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान हासिल किया था. अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी आयरलैंड को मिल सकता है. वहीं जिम्बाब्वे को बेहतर प्रदर्शन कर एक आत्मविश्वासी आयरिश टीम को चुनौती देनी होगी.
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
आयरलैंड महिला बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 26 जुलाई 2025(शनिवार) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से खेला जाएगा.
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज़ 2025 के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में इस वनडे सीरीज़ के किसी भी मैच का टेलीविजन पर आधिकारिक प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा, यानी इसे किसी टीवी चैनल पर लाइव नहीं दिखाया जाएगा.
आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारतीय दर्शक आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे महिला सीरीज़ के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके लिए दर्शकों को FanCode का सब्सक्रिप्शन या मैच पास लेना होगा. स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर कहीं से भी इस रोमांचक सीरीज़ का आनंद लिया जा सकता है.













QuickLY