IPL 2021, KKR vs SRH: केकेआर के खिलाफ 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते नजर आए उमरान मलिक, देखें वीडियो
उमरान मलिक (Photo Credits: Instagram)

अबू धाबी, 3 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी तेजी से सबको काफी प्रभावित किया है. उन्होंने आज केकेआर के खिलाफ लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी की है. मैच के दौरान मलिक ने 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से भी गेंदबाजी की जो इस सीजन किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंकी गई अबतक की सबसे तेज गेंद है.