IPL 2021, CSK vs KKR: आज के मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है सीएसके और केकेआर की टीम
सीएसके बनाम केकेआर (Photo Credits: Twitter)

अबू धाबी, 26 सितंबर: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 38वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आमने-सामने है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड.

कोलकाता नाईट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती.