India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 3 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 14 नवंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Winner Prediction: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा तीसरा वनडे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
1ST Test. South Africa Won by 30 Run(s) https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia #INDvSA #1stTest @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 57 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 55 ओवरों में महज 159 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 31 रनों की शानदार पारी खेली. एडेन मार्कराम के अलावा वियान मुल्डर और टोनी डी ज़ोरज़ी ने 24-24 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अबतक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा ने मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव दो-दो विकेट चटकाए.
टीम इंडिया की पहली पारी
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में टीम इंडिया 62.2 ओवर में महज 189 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रनों की शानदार पारी खेली. केएल राहुल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए. पहली पारी में टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जानसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. साइमन हार्मर के अलावा मार्को जानसन ने तीन विकेट चटकाए.
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 91 रन के स्कोर पर टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 54 ओवरों में महज 153 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. टेम्बा बावुमा के अलावा कॉर्बिन बॉश ने 25 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को कुलदीप यादव ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अबतक रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा के अलावा ने कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 124 रन बनाने थे.
टीम इंडिया की दूसरी पारी
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में टीम इंडिया 35 ओवर में महज 93 रन ही बना सकीं. शुभमन गिल चोट की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. टीम इंडिया की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर के अलावा अक्षर पटेल 26 रन बटोरे.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जानसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. साइमन हार्मर के अलावा मार्को जानसन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट चटकाए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY