India vs New Zealand ODI Head To Head Record: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका के बीच पांचवां मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाली इन दोनों अहम सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को वनडे टीम में नहीं चुना गया है. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए एक नई और युवा टीम चुनी है. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी के चलते आराम दिया गया है, ताकि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें.

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. ऐसे में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल देखते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल (IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule)

11 जनवरी : पहला वनडे मैच : बड़ोदरा (1:30 PM)

14 जनवरी : दूसरा वनडे मैच : राजकोट (1:30 PM)

18 जनवरी : तीसरा वनडे मैच : इंदौर (1:30 PM).

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने कुल 33 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 55.23 के औसत और 95.50 की स्ट्राइक रेट से 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से छह शतक और नौ अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में विराट केवल एक ही बार ही शून्य पर आउट हुए हैं.

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में रोहित शर्मा ने 85.84 की स्ट्राइक रेट और 38.32 के औसत से 1073 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन ने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए.

कब होगा वनडे टीम का ऐलान?

न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए फिलहाल टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जाएगा. वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे सीरीज में खेलना तय है.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.