क्रिकेट

India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Milestone: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा महा मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Milestone: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा महा मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match Record And Milestone: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज खेला जाएगा. सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अगर सिर्फ दो रन भी बनाते हैं तो भी वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 400 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुवाहाटी टी20 मुकाबले में पांच छक्के जड़ते हैं तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 25 टी20 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के भारत-न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल में कीवी टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी कॉलिन मुनरो (12 मैचों में 24 छक्के) और मार्टिन गप्टिल (16 मैचों में 23 छक्के) को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 101 मैचों की 95 पारियों में 2902 रन बना चुके हैं. यहां से वो गुवाहाटी मुकाबले में अगर 98 रनों की पारी खेलते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

अभिषेक शर्मा तीन छक्का लगाने में सफल रहे तो उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2026 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).